मारपीट, ससुरालियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

महासमुंद। मारपीट के मामले में तेंदूकोना पुलिस ने ससुरा वालों के खिलाफ 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार डोकरपाली में पदस्थ शिक्षक व ग्राम छुईहा निवासी लकेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे पत्नी के साथ उनका विवाद हो गया। जिसकी सूचना पत्नी ने अपने मायके वालों को दी थी। बाद सास बिरस्पती साहू, ससुर गणेशशंकर साहू व साला प्रकाश साहू करीब 12 बजे उनके घर आए और विवाद कर पत्नी संध्या साहू व एक साल के बच्चे को जबरन अपने साथ लेकर जाने लगे। जब वहां और उनके परिवारवालों ने मना किया तो गाली देते हुए मां बृज बाई साहू व भाई पूनम साहू के साथ सास, ससुर व साले प्रकाश साहू ने मारपीट की। बाद अपने साथ उनकी पत्नी और बच्चे को ले गए।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.