जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया जारी
बालोद, 01 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्योें के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 3 तारीख निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 को 12-12 अभ्यर्थियों, 28 को 12, 29-30 को 9-9, 31 को 10 एवं 1 तारीख को 8 अभ्यर्थियों सहित कुल 60 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। जिसमें से 28 को 01 अभ्यर्थी, 29 जनवरी को 03, 30 जनवरी को 11, 31 जनवरी को 13 एवं 01 फरवरी को 18 अभ्यर्थियों सहित कुल 46 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीासगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य सहित पंच एवं सरपंच पदों के लिए नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है।
