व्यय प्रेक्षक से मिलने समय निर्धारित

बलरामपुर, 1 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वित्त अधिकारी, पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर गौरीशंकर जागृति मोबाईल नंबर (96913-97245) को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले हेतु व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक जागृति जिले में उपस्थित हो गये है और उनसे मिलने का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समयावधि में सर्किट हाउस बलरामपुर कक्ष क्रमांक 05 में उनसे मिला जा सकता है।