वार्डों में ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी
बलरामपुर, 01 फरवरी 2025। आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत्-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से जिले में मतदाताओं को नियमित रूप जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा के निर्देशन में 7 तारीख तक निर्धारित स्थानों में नागरिकों के लिए ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां नागरिक आकर प्रदर्शन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को समझ रहे हैं। जिससे नागरिकों में जागरूकता बढ़ रही है। डमी ईवीएम के माध्यम से किए जा रहे इस प्रदर्शन से आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है ताकि सभी नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया की सही जानकारी हो सके और आगामी चुनावों में वे बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
