आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार
महासमुंद 30 जनवरी 2025। महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 29 नवंबर को बीजापुर के तहसीलपारा में किराए के मकान में महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस को जांच में पता चला कि महिला का पति धनीराम साहू उसे प्रताड़ित करता था, जिससे उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति को सरायपाली से गिरफ्तार किया है।