अवैध रूप से रखे 94.32 लीटर शराब बरामद

महासमुंद 30 जनवरी 2025। आबकारी विभाग की टीम ने घर से 94.32 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आबकारी विभाग के अनुसार बुधवार को ग्राम खैरा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर टीम ने ग्राम खैरा के रवि चंद्राकर के घर की तलाशी ली। जहां घर के कमरे में छिपाकर रखी 4 प्लास्टिक बोरी में 524 नग प्लेन शराब कुल मात्रा 94 लीटर जब्त किया। जब्त शराब की कीमत 47 हजार 160 रुपए आंकी गई है। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीष कुमार कोष्टी ने बताया कि आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर, आरक्षक संजय मरकाम और महासमुंद की आबकारी टीम शामिल रही।