मां सावित्री देवी की प्राण-प्रतिष्ठा
महासमुंद 30 जनवरी 2025। ग्राम बम्हनी में नवनिर्मित मंदिर में मां सावित्री देवी की प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। इसमें यज्ञाचार्य पं. पंकज तिवारी होंगे। आज जल कलश यात्रा के साथ सावित्री माता की मूर्ति का मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापन, वेदी पूजन व हवन होगा। 31 को वेदी पूजन, वास्तु शांति, ध्वजारोहण, रुद्राभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा, हवन व 1 फरवरी को यज्ञ, पूणार्हुति व दोपहर में भंडारा होगा।