नवनियुक्त जिला पंचायत सीईओ घासीदास मरकाम ने कार्यभार किया ग्रहण

अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को एसडीएम गरियाबंद का प्रभार
गरियाबंद 20 जनवरी 2025/ राज्य शासन द्वारा जिले के लिए नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत घासीदास मरकाम ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसी प्रकार नव नियुक्त अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तत्पश्चात कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को गरियाबंद एसडीएम बनाया गया है। कुमार सिंह नागेश जिला अंकेक्षक (पंचायत) को प्रभारी उप संचालक पंचायत का प्रभार दिया गया है।
लिंक अधिकारी – कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/ अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर होंगे। अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर होंगे। प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत अपर कलेक्टर, नवीन भगत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत अपर कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो के लिंक अधिकारी ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.