मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे पांच गिरफ्तार, 22 मवेशी छुड़ाए गए

महासमुंद 20 जनवरी 2025। मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम देवलगढ़ के पास इन लोगों को बजरंग दल के लोगों ने पकड़ा और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी को स्थानीय बजरंग दल के चार लोगों ने बसना थाने में सूचना दी कि ग्राम देवलगढ़ में पांच व्यक्ति गाय, बछड़े, बछिया को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए कत्लखाना ले जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने राजपुर थाना बसना निवासी धनेश्वर चौहान (60), तिलकपुर थाना बसना निवासी श्रीराम चौहान (56), कौहाजुनवानी थाना सलिहा जिला सारंगढ निवासी मनोज चौहान (30), कसौंदी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी पुनीराम बरिहा (45), खम्हन थाना बसना निवासी उपेश कुमार बरिहा (18) से 12 नग छोटी बड़ी गायें व 10 बछड़े कुल 22 मवेशी (कीमत 50 हजार रुपए) जब्त किया। आरोपियों को धारा 4, 6, 10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 के तहत गिरफ्तार किया गया।

इन्हें भी पढ़े