अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों का चयन, दावा-आपत्ति 24 तक

जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2024। जिले अंतर्गत 8 पीएमश्री स्कूलों में 31 मार्च तक के लिये अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों का चयन किये जाने हेतु 8 तारीख तक इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र-अपात्र की सूची जारी किया गया है। जिसे जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि 24 तक कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा।

इन्हें भी पढ़े