जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 18 को

महासमुंद 13 जनवरी 2025। जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर 18 तीऱीख को कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य कोई वैध पहचान पत्र लेकर पहुंचना अनिवार्य है।