अवैध रेत उत्खनन, दो हाईवा जब्त
महासमुंद 13 जनवरी 2025। महानदी में पानी कम होते ही रेत का अवैध उत्खनन शुरू हो गया है। रेत माफिया नदियों से बेखौफ रेत निकाल रहे हैं। रेत के अवैध उत्खनन की सूचना पर मोहकम महानदी में राजस्व विभाग ने एक चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा जब्त किया है। राजस्व विभाग ने दबिश देकर मभानदी में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा को जब्त किया है। मामले में खनिज (विकास व विनिमय) की धारा 4, धारा 21 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहनकर्ता वाहन क्रमांक सीजी 09 जेडी 5540, सीजी 090 जेके 5499, सीजी 04 पीजे 4784 और चैन माउंटेन हुंडई 215 के चालक, मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया संबंधित थाने में की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके से जब्त हाईवा को थाना तुमगांव के सुपुर्द किया गया।
