तीन लीटर देशी शराब जब्त

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम बड़ेडाभा से देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया कि बड़ेडाभा निवासी भागीरथी साव (55) से 3 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।