दो लोगों से मारपीट, जुर्म दर्ज
महासमुंद। दो लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कोमाखान पुलिस ने बताया कि जीवन लाल साहू के बेकरी-किराना दुकान में डोमन पटेल व उसका दोस्त हेमंत पटेल काम करते हैं। 8 जनवरी की शाम करीब 7.15 बजे दुकान के सामने प्रार्थी का दोस्त हेमंत पटेल मोबाइल देख रहा था, तभी कोमाखान निवासी साहिल खान व उसके दोस्त कमलेश, रिंकू चंद्राकर आए। साहिल हेमंत पटेल से मारपीट कर गाली-गलौज करने लगा। जिसे छुडाने के लिये प्रार्थी गया तो साहिल व उसके दोस्त कमलेश, रिंकू चंद्राकर ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
