शराब पिलाने की सुविधा दे रहे अधेड़ पर कार्रवाई

महासमुंद। शराब पिलाने की सुविधा देने वाले व्यक्ति पर बसना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अरेकेलडिपा में अपने घर आंगन में लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा जोगेंद्र साहू (50) के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।