कराते में त्रिलोचन व राहुल ने जीता गोल्ड

महासमुंद। 30वां फेडरेशन कप ऑफ इंडिया कराते मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 28 से 29 दिसंबर 2024 को विद्या मंदिर स्कूल रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण भारतीय एवं हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार दादा साहेब फाल्के अवार्डेड डॉ. सुमन तलवार (गब्बर इज बेक/ शिवजी द बॉस) के साथ छालीवुड स्टार एवं छग राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, युवा नेता आकाश विंग, राज्य कराते संघ यू.एस.के. अध्यक्ष सनत राठौर, भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता ब्रजभूषण मोहंती अध्यक्ष मिक्स बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, महासचिव सचिन व्ही.सिंगोटे, डायरेक्टर सन्तोष गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया आदि थे। उक्त चेम्पियनशिप में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बिहार, ओड़िशा, झारखंड, असम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं मेजबान छत्तीसगढ़ से लगभग 400 महिला, पुरूष खिलाड़ी, कोच आदि शामिल हुए। जिसमें विभिन्न आयु एवं वजन समूहों में चेम्पियनशिप संपन्न हुआ। जिसमें सिंघनपुर झलप के त्रिलोचन साहू 78 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल, राहुल साहू 58 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने बताया कि प्रमुख कोच विरेन्द्र डडसेना और वरुण पाण्डेय के मार्गदर्शन में उन्हें यह उपलब्धि मिली। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक जनरल सेक्रेटरी वरुण पाण्डेय, डिफेंस ऑफ़ छग के अध्यक्ष सेंसई रुखमणी रानू, राज्य कराते संघ यूएसके छग के जनरल सेक्रेटरी विरेन्द्र कुमार डडसेना, सेंसई पंकज दास, सेंसई वंशिका चौहान, सेंसई हरीश चौहान, कुमार गौरव, तेमन ध्रुव, भगवन्तिन निराला आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।