महतारी वंदन योजना में पात्र हितग्राहियों को ही मिलेगा लाभ- कलेक्टर
महासमुंद। महतारी वंदन योजना में पात्र हितग्राहियों को ही लाभ मिलेगा। जो नियम विरुद्ध और गलत जानकारी देकर योजना का लाभ ले रहे है उन पर वसूली की करवाई की जाएगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर विनय लंगेह ने इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी समीर पाण्डेय को निर्देश दिए हैं। कतिपय न्यूज़ पोर्टल्स द्वारा इस संबंध में समाचार प्रसारित कर 25 जनवरी तक ऐसे अपात्र हितग्राहियों से स्वेच्छा पूर्ण तरीके से राशि जमा करने के संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करने का हवाला दिया गया है। महिला बाल एवं विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय उक्त समाचार का खंडन करते हुए बताया कि कलेक्टर द्वारा इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ये योजना के नियमानुसार एवं सुचारु संचालन के लिए निर्देश था। उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक प्राप्त आवेदन का सूक्ष्म परीक्षण कर अभिलेख संधारित करने के समान्य निर्देश स्थानीय स्तर पर दिये गये है। उन्होंने कहा कि अपात्र पाये गये हितग्राहियों का तत्काल खाता बंद कर वसूली की राशि शासन द्वारा निर्धारित खाते में स्थानांरित किया जायेगा एवं नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी। इस संबंध में अब तक शासन से कोई अलग से आदेश जारी नहीं किया गया है, और ना ही ऐसी कोई निर्धारित तिथि तय किया गया है।
