चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व प्रसूताओं को भोजन, फर्मो से निविदा मंगाए गए
दंतेवाड़ा, 03 जनवरी 2025। जिला चिकित्सालय द्वारा इस वित्तीय वर्ष के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों और जे.एस.एस.के. के अंतर्गत प्रसूताओं को भोजन प्रदाय हेतु खुली निविदा पद्धति के माध्यम से निविदा प्रकाशित की र्गइ थी। उक्त प्रकाशित निविदा में तीन पात्र निविदाकार नहीं होने के कारण पुनः निविदा आमंत्रित की जाती है। निविदा प्रपत्र अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में आवेदन के साथ वैध जी.एस.टी. प्रमाण पत्र तथा निविदा शुल्क रुपये हजार रुपये अधोहस्ताक्षरकर्ता के नाम डी.डी.,बैंकर्स चेक के रूप में मूलतः प्रस्तुत कर अंतिम तिथि को कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं। निविदा प्रारंभ तिथि 3 जनवरी, निविदा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 तक, निविदा खोलने की तिथि 13 तारीख निर्धारित की गई है। निविदा रजिस्टर्ड डाक के द्वारा ही स्वीकार किया जावेगा अन्य किसी भी माध्यम से जमा करने पर निविदा स्वीकार नहीं किया जावेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट dantewada.nic.in पर देखा जा सकता है।
