वेटनरी पॉली क्लिीनिक का विधायक ने किया शुभारंभ, पशुओं के उपचार की होगी बेहतर सुविधा
दंतेवाड़ा, 03 जनवरी 2025। कार्यालय पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार डी.एम.एफ. मद अंतर्गत स्वीकृत कार्य ’’वेटनरी पॉली क्लिीनिक’’ शल्यक्रिया कक्ष एवं डायग्नोस्टिक सुविधा केन्द्र का विधायक चैतराम अटामी, द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामू नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा की उपस्थित थे। ज्ञात है कि उक्त शल्यक्रिया कक्ष एवं डायग्नोस्टिक सुविधा केन्द्र के स्थापित होने से जिले के पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं को जगदलपुर, बस्तर रेफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस ’’वेटनरी पॉली क्लिीनिक’’ में एक्स-रे मशीन, अल्ट्रा साउण्ड मशीन से छोटो पशुओं का लक्षणात्मक डायग्नोसिस अनुसार उपचार किया जाना संभव हो गया है। शल्यक्रिया कक्ष के स्थापना से छोटे पशुओं का ऑपरेशन उच्च सुविधा के साथ किया जा सकेगा। इस संबंध में जिले के पशुपालकों से अपील किया गया है कि इस सुविधा का लाभ लेने हेतु कैलाश नगर, दंतेवाड़ा में स्थित पॉली क्लीनिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।
