रोड़ाबांध में श्रीमद् भागवत कथा 2 जनवरी से

महासमुंद। ग्राम रोड़ाबांध (खम्हरिया) में 2 जनवरी 2025 से 9 जनवरी 2025 तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रीधाम वृंदावन की कथा वाचिका पुज्य श्री प्रिया किशोरी जी श्रोताओं को भागवत भगवान के कथाओं का श्रवण कराएंगे। भागवत महापुराण कथा में मार्गदर्शक के रूप में पं. जितेंद्र प्रसाद दुबे, मूलपाठ परायण कर्ता निशा किशोरी जी, आचार्य पं. तेजप्रसाद दुबे उपस्थित रहेंगे। आयोजनकर्ता सीतराम बघेल, जानकी बघेल परिवार द्वारा बताया गया कि प्रथम दिवस 2 जनवरी गुरुवार को कलश यात्रा, भागवत स्थापना, गाैरी पूजा, भागवत महात्म्य कथा होगा। वहीं, 03.01.2025 शुक्रवार को सुकदेव जन्म, राजा परीक्षित जन्म, श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ होगा। 4 को श्री अत्री अनुसुइया कथा, शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 5 को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, श्री वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म, 6 को नंद महोत्सव, कृष्ण लीला, दही लूट एवं गोवर्धन पूजा, 7 को कंस वध, श्री कृष्ण रूखमणी विवाह एवं टिकावन, 8 को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा व चढ़ाैत्री, 9 को गीता प्रवचन, सहस्त्र धारा एवं पूर्णाहुति के साथ कथा विराम होगा।

इन्हें भी पढ़े