दुर्घटना, 50 हजार की राशि स्वीकृत
दुर्ग, 27 दिसम्बर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने वाहन दुर्घटना में घायल मुकेश कुमार के विधिक प्रतिनिधि उनके पिता तिलक दास वैष्णव को 50 हजार रूपये की प्रतिकर राशि की मंजूरी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार का सितम्बर 2023 को सेक्टर-5 चौक के पास सेन्ट्रल एवेन्यू रोड भिलाई नगर जिला दुर्ग के पास अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटनाओं में घोर उपहति होने की पुष्टि की गई है। कलेक्टर द्वारा मुकेश कुमार के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनके पिता तिलक दास वैष्णव को प्रतिकर राशि 50 हजार रूपए स्वीकृत की गई है।
