प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
दुर्ग, 27 दिसम्बर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनसुार ग्राम खेदामारा निवासी विकास यादव की मृत्यु नवम्बर 2022 को नहाने के दौरान पानी में डुबने से हुई थी। इसी प्रकार इंदिरा नगर हथखोज निवासी श्रीमती मंजू देवी की मृत्यु अक्टूबर 2021 को आग में जलने से हुई थी। कलेक्टर द्वारा मृतक विकास यादव के पिता कुमार यादव को और मृतिका मंजू देवी की पति गोविंद कुशवाहा प्रत्येक को 04-04 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
