सुशासन दिवस पर पीएम आवास के तहत 30 लाभार्थियों को दिए गए उपहार व प्रशस्ति-पत्र
दंतेवाड़ा, 26 दिसंबर 2024। जिले में सुशासन दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा, सदस्य रामू नेताम, सुश्री सुलोचना कर्मा और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा की उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत समय सीमा पर 30 लाभार्थियों को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा, कृषि, स्वास्थ्य, और पंचायत विभाग के मैदानी कर्मचारियों के साथ-साथ युवोदय वॉलेंटियर्स और बालमित्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
