महतारी वंदन योजना, दुर्गावती के जीवन से दूर हुई तंगहाली

मोहला 2 दिसंबर 2024। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर मानपुर के दुर्गावती के जीवन में खुशहाली ने दस्तक दी है। उनके जीवन से अब तंगहाली का छाया दूर हो गया है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब उसके जीवन में अधिक खुशी का रास्ता निकाल कर आया है। उन्होंने बताया कि योजना से मिली राशि से वह अब अपने घर के जरूरत की चीजों की पूर्ति कर रही है। श्रीमती दुर्गाबाई ने बताया कि वह अपने गांव में ही रहकर खेती किसानी का काम करती है। उनका पति भी खेती मजदूरी का काम करता है। घर की जरूरत की चीजों की पूर्ति उनके द्वारा की गई मजदूरी से हो पाती थी। योजना ने उनके लिए एक बड़ा वरदान जैसा साबित हुआ है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी आभार प्रदर्शन किया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.