तीरंदाजी खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

एकलव्य के तीरंदाजी खिलाड़ियों ने जिले का किया नाम रौशन
महासमुंद। राज्य स्तरीय चौथे ईएमआरएस क्रीडा प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर 2024 तक पी जी कॉलेज अंबिकापुर में आयोजित किया गया। जिसमें एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीरंदाजी खेल में 6 स्वर्ण 4 रजत सहित 10 पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में खेल विभाग द्वारा संचालित खेलों इंडिया लघु केंद्र के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के भोरिंग एकलव्य आवासीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। इस प्रतियोगिता में श्रीकांत जगत, चन्दन सिदार, मनीषा ध्रुव, कामना ध्रुव, योगेश नाग, टुकेश कमार, लिलिमा नाग, कुमुदनी दीवान, दिगम्बर व जयंत ठाकुर ने हिस्सा लिया। इसमें श्रीकांत जगत, योगेश नाग, लिलिमा नाग, कामना ध्रुव, दिगम्बर नेताम, जयंत ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। वही चंदन सिदार, कुमुदिनी दीवान, टुकेश कमार, मनीषा ध्रुव ने रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं। इस तरह खिलाड़ियों ने 10 मेडल जीता। अब इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर के लिए होना है, जिसमें सभी खिलाड़ी शामिल होंगे। इससे पहले संभाग स्तरीय एकलव्य विद्यालय की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 9 अक्टूबर 2024 तक राजनांदगांव में आयोजित किया गया था। जिसमें 12 तीरंदाजी खिलाड़ी शामिल होकर 6 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक सहित 12 पदक जीतने में सफल रहे। इसके बाद इन 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर के लिए हुआ था। बता दें कि बागबाहरा के राष्ट्रीय खिलाड़ी तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू द्वारा विगत दो वर्षों से एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने आस पास के खिलाड़ियों के साथ जिले भर के विभिन्न ग्राम पंचायतों से लेकर शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ी अभ्यास करने शामिल हो रहे हैं। तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने व संचालित करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिल रहा हैं। साथ ही तीरंदाजी खेल की बारीकियों को सीखने के लिए पालक अपने बच्चों को अभ्यास करने के लिए सुबह शाम निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए खेलों इंडिया सेंटर भेज सकते हैं। विगत 2 वर्षों में जिले में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भोरिंग में किया जा चुका हैं। आयोजन से क्षेत्र में तीरंदाजी खेल की जानकारी के साथ इस खेल में रुचि ले रहे बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, खेल अधिकारी खेल मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, प्रशिक्षक हीरू राम साहू, प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन एवं अधीक्षक, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, नीलम साहू व समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टॉफ ने बधाई दी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.