जिला स्तरीय युवा उत्सव 14 को

कोंडागांव, 29 नवम्बर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में सम्पन्न होगा।
युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता पाठ जैसे गतिविधियां होंगी। इसमें भाग लेने वाले कलाकारों की आयु 15 से 29 वर्ष है। प्रत्येक विधा का आयोजन विकासखण्ड पर होगा जिसके विजेता जिला में भाग लेंगे। जिला के विजेता राज्य में भाग लेंगे।