पांच दिवसीय संभाग स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर 30 से चार दिसंबर तक

उत्तर बस्तर कांकेर, 29 नवम्बर 2024। कमिश्नर डोमन सिंह के निर्देशानुसार संभाग के वनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पांच दिवसीय संभाग स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 से 4 दिसम्बर तक जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी ब्लॉक में योग के विषय में शैक्षणिक योग्यता रखने वाले तथा योग के प्रति रूचि रखने वाले जनसामान्य को उक्त योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु अपील की है।