ग्राम बोरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन 12 दिसम्बर तक
बालोद, 29 नवंबर 2024। ग्राम बोरी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु 12 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेे बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, अन्य सहकारी समितियां एवं राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम 12 दिसम्बर को तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद के में निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
