ग्राम माहुलझप्पी में सबस्टेशन के लिए भूमि आबंटित, इस संबंध में दावा-आपत्ति 30 तक
बालोद, 29 नवंबर 2024। अतिरिक्त तहसीलदार ने बताया कि उपसंभाग के अतर्गत जिले के डौण्डी तहसील के पं.ह.नं. 10 माहुलझप्पी में नया 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन निर्माण हेतु शासकीय भूमि का आंबटन किया गया है। उन्होंने बताया कि 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन निर्माण हेतु खसरा नंबर 5/1 कुल रकबा 5.0580 हेक्टेयर में से 0.80 हेक्टेयर भूमि को राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के नाम पर आबंटित किए जाने हेतु पत्र इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है। उक्त संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को 30 दिसम्बर तक न्यायालय तहसीदार दल्लीराजहरा में स्वयं या अपने मान्य अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।
