कलेक्टर ने निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विशेष आयोजन

कोण्डागांव, 28 नवम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 3 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विशेष खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम सह ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें जिले के दिव्यांगजन भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण आयु अनुसार रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिनका थीम ‘‘नशामुक्त भारत अभियान’’ निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, 100 मीटर दौड़ जैसे विभिन्न खेल शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग 500 दिव्यांगजन भाग लेंगे और सभी वर्गों के दिव्यांगों हेतु पृथक-पृथक खेलों की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही प्रतिभागियों के प्रोत्साहन हेतु हर खेल के लिए पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गयी है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.