कमिश्नर सिंह ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

????????????????????????????????????

कोण्डागांव, 28 नवंबर 2024। संभागायुक्त डोमन सिंह ने बनियागांव उपार्जन केन्द्र पहुंचकर धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों से रूबरू हुए और उनसे यहां की व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान उन्होंने आर्द्रतामापी यंत्र से धान की जांच भी की। श्री सिंह ने इस दौरान केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग और धान उठाव के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने माईक्रो एटीएम की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि माईक्रो एटीएम के बारे धान बेचने पहुंचे सभी किसानों को अवगत कराएं ताकि खरीदी केन्द्र में ही किसान आवश्यकता अनुसार 10 हजार तक की राशि निकाल सके और उन्हें बैंक जाने की जरूरत न पड़े। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम एवं तहसीलदार सहित खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.