पैसे उधार नहीं दिया तो कर दी महिला की हत्या

महासमुंद 28 नवंबर 2024। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली में पैसा उधार मांगने पर नहीं दिए जाने से एक युवक ने अधेड़ पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने गई एक महिला को भी बूरी तरह घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वही युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को बिटांगीपाली निवासी बरातू पटेल (50) और उसकी पत्नी द्रौपती पटेल अपने खेत में करपा उठा कर वापस घर की ओर लौट थे, तभी वहां बिटांगीपाली निवासी सुशील उर्फ कान्हा पटेल (40) आया और बरातू से पैसों की मांग करने लगा। बरातू ने उसे अभी पैसे नहीं होना बताकर पति-पत्नी ने देने से मना कर दिया। जिससे कान्हा को गुस्सा आ गया और उसने धारदार हथियार से पहले तो बरातू पर वार किया। पति पर हमला होता देख पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो कान्हा ने उस पर भी हमला किया, जिससे बरातू लहूलुहान होकर गिर गई और दम तोड़ दिया। इस घटना में बचाव करने पहुंची एक महिला द्रौपदी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।