छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों के हथियारों को जखीरा बरामद
बस्तर 9 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़-तेलंगाना के बॉर्डर इलाके से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। नक्सलियों ने जंगल में एसएलआर सहित अन्य ऑटोमैटिक हथियार छिपाकर रखे थे। जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद किया हैं। टीम वोड्डुगुड़ेम गांव के जंगल में ऑपरेशन पर निकली थी। नक्सलियों ने जंगल में अपने एक सुरक्षित ठिकाने में हथियार छिपाकर रखे थे। जवान इसी जगह पहुंचे और नक्सलियों के एसएलआर, बेल्जियम मॉडल एसएलआर सहित तीन गन और 165 लाइव राउंड्स बरामद किए। बस्तर में एक जनवरी से अब तक पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 97 मुठभेड़ हुई है। जिसमें 192 माओवादियों का शव बरामाद किया गया है। जबकि एके-47, इंसास, स्नाइपर सहित कुल 212 हथियार बरामद किए गए हैं।
