सक्ती के रहने वाले बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

जांजगीर-चांपा 9 नवंबर 2024। सक्ती के पुटेकेला गांव के रहने वाले दाऊराम कंवर बीएसएफ कार्यरत थे जो अभी त्रिपुरा बार्डर में तैनात थे। उनकी ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। बार्डर में तैनात जवान को हार्ट अटैक आने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में उनकी मौत हो गई। 39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को पांच नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आया था। बीएसएफ की टीम पार्थिव शरीर को लेकर रायपुर फिर यहां से उसे गांव ले जाया गया।