मंत्री जायसवाल ने कहा, साय सरकार एक-एक दाना खरीदेगी
रायपुर 9 नवंबर 2024। धान खरीदी शुरू होने से पहले सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत न 14 से धान खरीदी शुरू करने पर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, तो मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि साय सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। पूर्व मंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक ओर धान खरीदी के लिए हमने टारगेट बढ़ाया था, तो दूसरी ओर किसानों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई थी. यही नहीं धान खरीदी केंद्रों के साथ-साथ समय में भी बढ़ोतरी की थी। 14 को खरीदी शुरू करने से धान की कालाबाजारी तो होगी, इसके साथ बिचौलियों को भी फायदा होगा। इसका जवाब देते हुए
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 110 लाख मीट्रिक टन से ऊपर धान नहीं खरीद पाई। हमारी सरकार आने के बाद 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। उनके डेढ़ गुना से थोड़ा कम हमने खरीदी की थी। वे क्या बात करेंगे, उनके समय में किसानों का शोषण और कालाबाजारी होती थी, किसानों को दर-दर की ठोकर खानी पड़ती थी। उन्हें 2 सालों का पिछला बोनस नहीं दिया। कांग्रेस को किसानों के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है।
