कबाड़ी के घर-गोदाम में जीएसटी का छापा
कोरबा 9 नवंबर 2024। राताखार इलाके में कबाड़ का काम करने वाले मुकेश साहू के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापामारा। रायपुर से आई टीम जांच कर रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी करने को लेकर छापा मारा गया है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
