बस्तर ओलम्पिक का आगाज, विधायक ने किया शुभारंभ

दंतेवाड़ा, 9 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक का आयोजन बस्तर संभाग में किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक के द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं के खेलों के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। इस क्रम शनिवार को विकासखंड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान अन्तर्गत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में विधायक चैतराम अटामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जनपद पंकज कुमार अंगारे उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 9 से 12 तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग,तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल,कबड्डी,हॉकी,कराटे,बैडमिंटन, रस्सा खींच जैसे प्रतियोगिता खेली जायेगी। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों द्वारा बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।