मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
राजनांदगांव 9 नवम्बर 2024। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) संजय अग्रवाल ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन के अंतर्गत नगरपालिका निगम की वार्डवार मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपा है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर संजय अग्रवाल अपीलीय अधिकारी है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खेमलाल वर्मा को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार गंगाधर राव एवं नायब तहसीलदार राकेश नागवंशी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
