रिटर्निंग ऑफिसर-सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
राजनांदगांव 9 नवम्बर 2024। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए नगर पालिका निगम के निर्वाचन हेतु अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी तरह आयुक्त नगर पालिक निगम अतुल विश्वकर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खेमलाल वर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
