राज्योत्सव में डीएमएस के छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुति

महासमुंद 8 नवंबर 2024।राज्योत्सव में शास. डीएमएस उच्च. माध्य. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बारह मासी गाना पर नृत्य एवं झांकी प्रस्तुत किया जो उक्त कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम में कुल 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नृत्य का निर्देशन व्यायाम शिक्षक एवं स्काउट मास्टर हिरेंद्र कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति पर जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, सतीश नायर, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, गजेंद्र ध्रुव, तारिका कुंजाम, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश साहू एवं संस्था के प्राचार्य केके शुक्ला आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।