धान का अवैध परिवहन, चेक पोस्ट का कलेक्टर ने लिया जायजा

महासमुंद 8 नवंबर 2024। अंतर्राज्यीय सीम से अवैध धान का परिवहन और खरीदी को रोकने कलेक्टर विनय लंगेह ने कोमाखान नर्रा व टेमरी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने मौके पर मौजूद टीम को अवैध धान की तस्करी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि चेक पोस्टों पर निगरानी को कड़ा किया जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी वाहन हो उसकी जांच कड़ाई से करें।