कलेक्टोरेट में मिले दोनों उम्मीदवार, आकाश ने सुनील सोनी से लिया आशीर्वाद

रायपुर23 अक्टूबर 2024। रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी से आशीर्वाद लिया।
नामांकन दाखिल करने के बाद सुनील सोनी ने कहा कि, शुब मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि 25 तारीख को कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर दूसरा नामांकन दाखिल करेंगे।