विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
महासमुंद। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के महासमुंद आगमन पर तुमगांव में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
स्वागत समारोह में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद सेवालाल चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, दिनेश यदु सहित महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक चुनौतियों तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है।
जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प
सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने तथा जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
कांग्रेसमय रहा माहौल
स्वागत समारोह के दौरान महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण और कांग्रेसमय माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर, मनोजकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, शहर महामंत्री निर्मल जैन, तुलसी साहू, खिलावन साहू, श्रीमती अन्नू चंद्राकर, निखिलकांत साहू, अमर चंद्राकर, हीरा बंजारे, नितेंद्र बैनर्जी, अमन चंद्राकर, श्रीमती सोनम रामटेके, पार्षद जय देवांगन, पार्षद सूरज नायक, राशी महिलांग, दिलीप जैन, मानिकराम साहू, हर्ष शर्मा, श्रीमती ममता चंद्राकर, गौतम सिन्हा, महेंद्र साहू, कपिल साहू, अंकित बागबाहरा, तोषण कन्नौजे, शहबाज राजवानी, अक्षय साकरकर, आकाश निषाद, लोकेश मांझी, कुणाल चंद्राकर, विजय बांधे, बबलू हरपाल, संतोष धीवर, हितेश साहू, युवराज साहू, मंसूर खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
