पैरा-एथलीट श्रीमंत ने एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता स्वर्ण

रायपुर 23 अक्टूबर 2024। नंबर वन पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग कप में 85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रीमंत झा ने अपना गोल्ड मैडल भारतीय जवानों को समर्पित किया। एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग कप 19 से 26 तक चलेगा। स्वर्ण पदक जीतने के बाद श्रीमंत झा ने बुल्गारिया में विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। झा ने कहा कि यह मेरे लिए एक विशेष जीत है. उन्होंने प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी की है, अब अपना ध्यान आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पर करूंगा और निश्चित रूप से भारत को फिर से गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा। श्रीमंत भिलाई के रहने वाले हैं।