घर के बाहर खेल रहा बच्चा गायब

रायपुर 23 अक्टूबर 2024। राजधानी के रावतपुरा इलाके से 13 साल का बच्चा घर के बाहर खेलते वक्त अचानक गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज में बच्चे की आखिरी झलक सामने आई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए खंगालना शुरू कर दिया है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।