दीपावली, 28 को मिलेगी वेतन, आदेश जारी

रायपुर 23 अक्टूबर 2024। त्यौहारों को देखते हुए बार सरकारी कर्मचारियों को नवंबर का वेतन 28 को दिया जाएगा। विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर वित्‍त सचिव मुकेश बंसल ने आदेश जारी कर दिया है।
इस आदेश में कहा गया है कि अक्टूबर के वेतन का भुगतान दीपावली को देखते हुए 28 तक कर दिया जाए।
यह भी निर्णय लिया गया है कि व्यावसायिक सेवाओं हेतु अदायगी मद (जिससे कार्मिकों को भुगतान किया जाता हो) से किये जाने वालेभुगतान भी 28 तक एवं पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाये ताकि कार्मिकों को मजदूरी / पारिश्रमिक / मानदेय का भुगतान भी इस तिथि तक कर दिया जाएगा। निगम मंडल, प्राधिकरणस आयोग, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम, अन्य एजेंसी, संस्थान भी अपनी वित्तीय स्थिति को देखते हुए भुगतान पर विचार कर सकते हैं।