जनसुरक्षा अभियान, बैंक मित्रों का बैठक, 15 जनवरी तक चलेगा अभियान

गरियाबंद 21 अक्टूबर 2024। जिला अग्रणी बैंक के तत्वाधान में जनपद पंचायत के सामुदायिक भवन में सभी बैंक मित्रों का जनसुरक्षा अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। अग्रणी बैंक प्रबंधक मोहम्मद मोफिज ने बताया कि जनसुरक्षा अभियान 15 से 15 जनवरी तक सिचुरेशनप्रत्येक ग्राम पंचायत में बैंक शाखाओं द्वारा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर बीपीएम राकेश साहू, एफएलसी प्रेमलाल साहू एवं सभी बैंक शाखाओं के बैंक मित्र व सीएफएल उपस्थिति रहे।