आमदी में जनसमस्या निवारण शिविर 23 को

गरियाबंद 21 अक्टूबर 2024। ग्राम आमदी ’द’ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 23 को सुबह 10 बजे से किया जायेगा। यह शिविर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर आमदी ’द’ में आयोजित किया जायेगा। शिविर में ग्राम आमदी ’द’ सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं।