कबड्डी देखकर लौट रहे बाइक सवारों में भिड़त, दो की मौत
महासमुंद 12 अक्टूबर 2024। झलप में दो तेज रफ्तार बाइक में भिड़त हो गई। जिसमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि, बागबाहरा रोड के ग्राम पचरी गांव के पास सोमवार साढ़े ग्यारह बजे दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। इनमें 45 वर्षीया कुलहरिय निवासी कृष्णा दीवाना और 48 वर्षीय रामाधर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक नरतोरा से कबड्डी देख कर लौट रहे थे। वहीं गबौद निवासी अन्य दो युवक इस हादसे में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। टीआई विनोद कश्यप ने बताया कि, घायलों की पहचान सिर्फ गबौद निवासी के रूप में ही हो पाई है।
