एनसीसी कैडेड्स सीखेंगे नाव चलाने के गुर, नशा, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान भी, छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश का संयुक्त अभियान

महासमुंद 12 अक्टूबर 2024। कोडार के वन चेतना केंद्र में एनसीसी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कैडेट्स को 10 दिवसीय पुलिंग, सैलिंग एक्सडिटिशन मेनु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 10 दिनों में कैडेट्स को पाल नौका यान (सैलिंग, पुलिंग) के साथ ही ग्रामीण इलाकों में नशा, पर्यावरण, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जाएगा।
कैंप का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी, ब्रिगेडियर व्ही एस चौहान और लेफ्टिनेंट कमांडर पी अनिरुद्ध ने हरी झंडी दिखाकर किया। कोडार के वन चेतना केंद्र में 13 से 22 तारीख तक कैडेट्स को पाल नौका यान का ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें कैडेट्स को सैलिंग यानी हवा के रूख नौका यान चलाना, पुलिंग यानी चप्पू के सहारे नौका यान चलाना का तरीका समझाया जाएगा। सैलिंग में प्रति दिन कैडेट्स को कोडार वांध में 32 से 35 किलोमीटर पाल नौका यान करेंगे। इसी तरह 10 दिनों के कैंप में 250 किलोमीटर चलाएंगे।
इस कैंप में छत्तीसगढ़ के रायपुर और मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के 60 सीनियर मेल- फिमेल कैडेट्स इस कैंप में पार्टीसिपेट किए हैं। कैडेट्स को सैलिंग-पुलिंग और 24 कैडेट्स को सोशल एक्टिविस्ट जैसे स्वच्छता अभियान, एंटी तम्बाकू कैंपेनिंग, एंटी ड्रग्स, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण, पर्यावरण आदि अभियान भी सिखाया जाएगा। और कैडेट्स गांव-गांव में इन सभी विषयों पर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।